Quantcast
Channel: मनोज
Viewing all articles
Browse latest Browse all 465

ओलम्पिक खेलों में भारत

$
0
0

 

ओलम्पिक खेलों में भारत

फ़्रांस की राजधानी पेरिस में 26 जुलाई से 11 अगस्त,  2024 तक ओलंपिक खेलों का आयोजन हो रहा है। इनमें 32 खेलों की 329 स्पर्धाओं का आयोजन किया जाना है। भारत के 120 एथलीट्स अलग-अलग खेलों में मेडल के लिए भाग ले रहे हैं।भारत ने सबसे पहले 1900 के पेरिस ओलम्पिक में भाग लिया था। साल 1900 के संस्करण से लेकर अब तक भारत ने 24 ओलंपिक खेल में 35 पदक जीते हैं। आइए भारत की पदक उपलब्धियों पर एक नज़र डालें।

पेरिस 1900

भारत ने अपने पहले ओलंपिक खेल में हिस्सा लेते हुए दो पदकों के साथ अभियान की शुरुआत की थी। साल 1900 में नॉर्मन प्रिचर्ड ने पुरुषों की 200 मीटर बाधा दौड़ (हर्डल रेस) प्रतियोगिता में देश को पहला पदक (आज़ादी से पहले) रजत पदक दिलाया था। नॉर्मन प्रिचर्ड ने पेरिस 1900 ओलंपिक खेल में ही पुरुषों के 200 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल कर दूसरा ओलंपिक पदकभारत दिलाया था।

एम्स्टर्डम 1928

एम्स्टर्डम 1928में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने नीदरलैंड को हरा कर स्वर्ण पदक जीत कर भारत को तीसरा ओलंपिक पदक दिलाया।इस प्रतियोगिता में ध्यानचंद ने कुल 14 गोल किए थे जिनमें नीदरलैंड के खिलाफ फाइनल में हैटट्रिक भी शामिल था।

लॉस एंजिल्स 1932

1932के लॉस एंजिल्सखेलों में भारतीय हॉकी पुरुष टीमने स्वर्ण पदकजीत कर भारत को चौथा ओलंपिक पदकदिलाया था। इस प्रतियोगिया में भारत के अलावा सिर्फ दो टीमें,अमेरिका और रूस ने भाग लिया था। भारत ने फाइनल में अमेरिका को 24-1 से हराया था।

बर्लिन 1936

बर्लिन1936के खेलों मेंभारतीय हॉकी पुरुष टीमने स्वर्ण पदक जीत कर  भारत को पांचवां ओलंपिक पदकदिलाया था।

लंदन 1948

लंदन 1948में भारतीय हॉकी पुरुष टीमनेस्वर्ण पदक जीत कर  भारत को छठा ओलंपिक पदकदिलाया था। यह आज़ादी के बाद का पहला पदक था।

हेलसिंकी 1952

हेलसिंकी1952के खेलों में भारतीय हॉकी पुरुष टीमनेस्वर्ण पदक जीत कर  भारत को सातवाँ ओलंपिक पदकदिलाया था। इसी प्रतियोगिता में केडी जाधवनेपुरुष बैंटमवेट कुश्ती में कांस्य पदक जीत कर  भारत को आठवाँ ओलंपिक पदकदिलाया था।

मेलबर्न 1956

मेलबर्न1956के खेलों में भारतीय हॉकी पुरुष टीमने स्वर्ण पदक जीत कर  भारत को नौवाँ ओलंपिक पदकदिलाया था। भारतीय हॉकी टीम ने लगातार छठा स्वर्ण पदक जीतकर एक अटूट रिकॉर्ड बना दिया। भारतीय टीम के कप्तान बलबीर सिंह सीनियर दाएं हाथ में फ्रैक्चर के बावजूद खेले। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 1-0 से हराया था।

रोम 1960

रोम1960के खेलों में भारतीय हॉकी पुरुष टीमनेरजत पदक जीत कर  भारत को दसवाँ ओलंपिक पदकदिलाया था। भारत का स्वर्ण पदक जीतने का सिलसिला खत्म हुआ औरफाइनल मैच में पाकिस्तान से भारत 1-0 से हार गया।

टोक्यो 1964

टोक्यो1964की प्रतियोगिता में एक बार फिर भारतीय हॉकी पुरुष टीमने पाकिस्तान को हराकर स्वर्ण पदक जीता और भारत को ग्यारहवाँ ओलंपिक पदकदिलाया।

मेक्सिको सिटी 1968

मेक्सिको सिटी 1968ओलम्पिक में भारतीय हॉकी पुरुष टीमकोकांस्य पदक से संतोष करना पड़ा जो भारत का बारहवाँ ओलंपिक पदकथा। यह पहली बार था जब भारत ओलंपिक खेल में शीर्ष दो में जगह बनाने में असफल रहा।

म्यूनिख 1972

म्यूनिख1972मेंभारतीय हॉकी पुरुष टीमको एक बार फिर कांस्य पदकमिला जो भारत का तेरहवाँ ओलंपिक पदकथा। सेमी-फाइनल मैच में भारतीय टीम पाकिस्तान से 2-0 से हार गईं। नीदरलैंड्स को 2-1 से हराकर भारत ने कांस्य पदक जीता।

मास्को 1980

मास्को1980के खेलों में, मॉन्ट्रियल 1976 में 7वें स्थान पर रही भारतीय हॉकी पुरुष टीमएक बार फिर से स्वर्ण पदक जीती जो भारत का चौदहवाँ ओलंपिक पदकथा। ओलंपिक खेल की हॉकी प्रतियोगिता में भारत का यह आखिरी हॉकी स्वर्ण पदक था। भारत 1984, 88 और 92 की प्रतियोगिताओं में लगातार तीन संस्करणों में एक भी पदक जीतने में असफल रहा।

अटलांटा 1996

अटलांटा1996के खेलों में पुरुष एकल टेनिस में लिएंडर पेसनेकांस्य पदक जीतकर भारत को पन्द्रहवाँ ओलंपिक पदकदिलाया था।

सिडनी 2000

सिडनी2000की प्रतियोगिता मेंकर्णम मल्लेश्वरीने  महिलाओं के54 किग्रा भारोत्तोलनमें कांस्य पदक जीतकर भारत को सोलहवाँ ओलंपिक पदकदिलाया था।

एथेंस 2004

एथेंस2004मेंराज्यवर्धन सिंह राठौरने पुरुष डबल ट्रैप शूटिंग, रजत पदक जीतकर भारत को सत्रहवाँ ओलंपिक पदकदिलाया था।वह ओलंपिक पदक जीतने वाले पहले निशानेबाज थे।

बीजिंग 2008

बीजिंग2008के खेलों में अभिनव बिंद्रानेपुरुषों के10 मीटर एयर राइफल शूटिंगमें स्वर्ण पदक जीतकर भारत को अठारहवाँ ओलंपिक पदकदिलाया था। ओलंपिक खेल में यह भारत का पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक था। बीजिंग2008में ही विजेंदर सिंहनेपुरुषों केमिडिलवेट बॉक्सिंगमें कांस्य पदक जीतकर भारत को उन्नीसवाँ ओलंपिक पदकदिलाया था। वह पदक जीतने वाले पहले भारतीय मुक्केबाज हैं। बीजिंग2008में हीसुशील कुमारनेपुरुषों के66 किग्रा कुश्तीमें कांस्य पदक जीतकर भारत को बीसवाँ ओलंपिक पदकदिलाया था। यह कुश्ती में भारत का पहला ओलंपिक पदक था।

लंदन 2012

लंदन 2012के खेलों में गगन नारंग, ने पुरुषों के10 मीटर एयर राइफल शूटिंग में कांस्य पदक जीतकर भारत को इक्कीसवाँ ओलंपिक पदकदिलाया था। लंदन2012में सुशील कुमारने पुरुषों के66 किग्रा वर्ग में कुश्तीकारजत पदक जीतकर भारत को बाईसवाँ ओलंपिक पदकदिलाया था।वह भारत के एकमात्र एथलीट हैं, जिन्होंने व्यक्तिगत स्पर्धा में दो बार ओलंपिक पदक जीता है। लंदन 2012में ही विजय कुमारनेपुरुषों के25 मीटर रैपिड पिस्टल शूटिंगप्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर भारत को तेईसवाँ ओलंपिक पदकदिलाया था।लंदन 2012की प्रतियोगिता में तीसरा पदक मैरी कॉमकी तरफ से आया था।  मैरी कॉमने महिलाओं केफ्लाईवेट बॉक्सिंगमें कांस्य पदक जीतकर भारत को चौबीसवाँ ओलंपिक पदकदिलाया था।इसी ओलम्पिक में योगेश्वर दत्तनेपुरुषों के60 किग्रा कुश्तीकांस्य पदक जीतकर भारत को पच्चीसवाँ ओलंपिक पदकदिलाया था। लंदन2012में साइना नेहवालनेमहिला एकल बैडमिंटनकांस्य पदक जीतकर भारत को छब्बीसवाँ ओलंपिक पदकदिलाया था।

रियो 2016

अगले ओलम्पिक   रियो2016में पीवी सिंधुने पदक का रंग बदला और  महिला एकल बैडमिंटनमें रजत पदक जीतकर भारत को सत्ताइसवाँ ओलंपिक पदकदिलाया था।रियो2016में दूसरा पदक साक्षी मलिककी तरफ से आया था। उन्होंने महिलाओं की 58 किग्रा कुश्तीमें कांस्य पदक जीतकर भारत को अट्ठाइसवाँ ओलंपिक पदकदिलाया था।

टोक्यो 2020

टोक्यो2020में भारत ने अब तक के सबसे ज़्यादा सात पदक जीता। मीराबाई चानूनेमहिलाओं के49 किग्रा भारोत्तोलनमें रजत पदक जीतकर भारत को उनतीसवाँ ओलंपिक पदकदिलाया। अपना पहला ओलंपिक खेल रहीं लवलीना बोरगोहेननेमहिलाओं केवेल्टरवेट (64-69 किग्रा)में कांस्य पदक जीतकर भारत को तीसवाँ ओलंपिक पदकदिलाया। पीवी सिंधुनेमहिला एकल बैडमिंटनमेंकांस्य पदक जीतकर भारत को एकतीसवाँ ओलंपिक पदकदिलाया। वह दो व्यक्तिगत ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला और सुशील कुमार के बाद दूसरी भारतीय हैं। रवि कुमार दहियानेपुरुषों के 57 किग्रा फ्रीस्टाइलमें रजत पदक जीतकर भारत को बत्तीसवाँ ओलंपिक पदकदिलाया। भारतीय पुरुष हॉकी टीम नेकांस्य पदकजीतकर भारत को तैंतीसवाँ ओलंपिक पदकदिलाया। 41 साल के इंतजार के बाद भारतीय हॉकी टीम को यह ओलंपिक मेडल मिला था। 1968 और 1972 के ओलंपिक खेल के बाद हॉकी में यह भारत का तीसरा ओलंपिक कांस्य पदक है और कुल मिलाकर यह 12वां ओलंपिक पदक है। बजरंग पुनियानेपुरुषों के65 किग्रा कुश्तीमें कांस्य पदक जीतकर भारत को चौंतीसवाँ ओलंपिक पदकदिलाया। अपने पहले ओलंपिक में खेलते हुए पदक जीतने वाले तीसरे भारतीय हैं। नीरज चोपड़ानेपुरुषों केभाला फेंकस्पर्धा में स्वर्ण पदकजीतकर भारत को पैंतीसवाँ ओलंपिक पदकदिलाया। अभिनव बिंद्रा के बाद नीरज चोपड़ा का व्यक्तिगत स्पर्धाओं में ये भारत का दूसरा गोल्ड मेडल था। भारत के लिए पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक शूटिंग में अभिनव बिंद्रा ने 2008 के बीजिंग ओलंपिक में हासिल किया था।

ओलम्पिक के इतिहास में हॉकी को छोड़कर,हम किसी भी खेल में दमदार उपस्थिति दर्ज नहीं करा पाएं हैं। ओलम्पिक में भारतीय राष्ट्रीय पुरुष हॉकी टीम का इतिहास शानदार रहा है, टीम इंडिया ने साल 1928 से लेकर 1956 तक लगातार 6 गोल्ड मेडल जीते, इसके बाद टीम ने 2 और स्वर्ण पदक अपने नाम किए। 1980 मास्को ओलम्पिक के बाद से हॉकी में भी स्वर्ण जीतना इतिहास की बात रह गयी है। टोक्यो 2020 में, पुरुष हॉकी टीम ने प्लेऑफ में जर्मनी के ख़िलाफ़ रोमांचक जीत के बाद कांस्य पदक जीता था। इसी के साथ भारत ने अपने 41 साल के ओलंपिक पदक के सूखे को समाप्त किया। आशा है कि इस बार तस्वीर बदले और हम एक बार फिर से अपने खोए हुए गौरव को पा सकें। जहां तक दूसरे खेलों में भारत के प्रदर्शन की बात है तो भले ही हमें एक्का-दुक्का खेलों में पदक मिलते रहें हों,लेकिन दबदबा कायम कर सकने वाली स्थिति से हम कोसों दूर हैं। ओलम्पिक संघों और खेल मंत्रालय को इस पर गंभीर चिंतन करना चाहिए।

***  ***  ***

मनोज कुमार


Viewing all articles
Browse latest Browse all 465

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>